
राम ने रथ को हाँक दियो है
लक्ष्मण चल दियो साथ भजो भाई रामा
राम ने रथ को हाँक दियो है ।।
एक वन चालो दूजो वन चालो
तीजो में लग गयी प्यास भजो भाई रामा
लक्ष्मण चल दियो साथ भजो भाई रामा।।
ऐसा नाही है कोई इस नगरी में
जो प्यासे को नीर पिलाये भजो भाई रामा
लक्ष्मण चल दियो साथ भजो भाई रामा।।
माज धोये बच्चे नीर भर लाये भजो भाई रामा
लेलो जी नीर पियो भाई भजो भाई रामा
लक्ष्मण चल दियो साथ भजो भाई रामा।।
तेरे हाथ का बच्चा जल नहीं पीवे
तो पिता का नाम बताओ भजो भाई रामा
लक्ष्मण चल दियो साथ भजो भाई रामा।।
पिता का नाम तो हम नहीं जाने
माता का सीता नाम भजो भाई रामा
लक्ष्मण चल दियो साथ भजो भाई रामा।।
ले चल बेटा उस नगरी में
जहां बेस सीता नार भजो भाई रामा
लक्ष्मण चल दियो साथ भजो भाई रामा।।
एक वन नागयो दूजा वन नागयो
तीजे में पहुंच जाए भजो भाई रामा
लक्ष्मण चल दियो साथ भजो भाई रामा।।