जय बजरंगबली आप के होते भक्तों की हर मुश्किल है टली

YouTube Fallback Thumbnail

जय जय जय बजरंगबली
आप के होते भक्तों की
हर मुश्किल है टली टली
जय जय जय बजरंगबली
राम सिया राम सिया राम सिया राम।।

राम भक्त कहलाते हो
पवन में उड़ कर आते हो
आप के आगे भक्तों की
खिल जाए हर कली कली
जय जय जय बजरंगबली
राम सिया राम सिया राम सिया राम।।

साँस साँस में तेरा नाम
हर पल सिमरू जय श्री राम
जय हनुमान जी कहता हूँ
जाकर मैं हर गली गली
जय जय जय बजरंगबली
राम सिया राम सिया राम सिया राम।।

तेरे नाम से सुबह चले
तेरे नाम से शाम ढले
लक्की चंडीगढ़ वाले की
कर दी तुमने भली भली
जय जय जय बजरंगबली
राम सिया राम सिया राम सिया राम।।

Leave a Comment