
गाता रहूँ बस भजन तेरे नाम के
Gata Rahu Bas Bhajan Tere Naam Ke
गाता रहूँ बस भजन तेरे नाम के
हो गाता रहूँ बस भजन तेरे नाम के
मुझको भी अपना लो बाबा आया तेरे धाम पे
हो गाता रहूँ बस भजन तेरे नाम के ॥
वीरान लागे मोहे सारा जहाँ
तेरे सिवा मेरी मंजिल कहाँ
सारा जहाँ मंजिल कहाँ
जीवन नैया पार लगा दो अपने हाथों थाम के हो
हो गाता रहूँ बस भजन तेरे नाम के
मुझको भी अपना लो बाबा आया तेरे धाम पे॥
जिसने जो माँगा तूने सबको दिया
दुनिया की खातिर तूने जहर पिया
वानर भेष बनाया और सब काज संवारे राम के हो
हो गाता रहूँ बस भजन तेरे नाम के ॥
तेरी कृपा से ही ये संसार है
जितना मिला है तेरा उपकार है
मानस भटके बीच भंवर में अब तो पार उतार दे हो
हो गाता रहूँ बस भजन तेरे नाम के
मुझको भी अपना लो बाबा आया तेरे धाम पे॥
गाता रहूँ बस भजन तेरे नाम के
हो गाता रहूँ बस भजन तेरे नाम के
मुझको भी अपना लो बाबा आया तेरे धाम पे
हो गाता रहूँ बस भजन तेरे नाम के ॥
सिंगर : मनीष मानस जी
Gata Rahu Bas Bhajan Tere Naam Ke – New Shiv bhajan