दुर्गा दुर्गति दूर कर, सिद्ध करो सब काज
भक्त आ गया शरण में,मात भवानी आज।।
तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली
जयकारा जावे गली गली, जयकारा जावे गली गली
तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली।।
ऊँचे पहाड़ों बैठी मैया भोग लगावे घड़ी घड़ी
माँ भोग लगावे घड़ी घड़ी, माँ भोग लगावे घड़ी घड़ी
मैया ऐसा भोग लगाओ भँडारा होवे गली गली
भँडारा होवे गली गली, जयकारा होवे गली गली
तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली।।
ऊँचे पहाड़ों बैठी मैया जोत जगावे घड़ी घड़ी
माँ जोत जगावे घड़ी घड़ी, माँ जोत जगावे घड़ी घड़ी
मैया ऐसा जोत जगाओ उजियारा होवे गली गली
उजियारा होवे गली गली, उजियारा होवे गली गली
तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली।।
ऊँचे पहाड़ों बैठी मैया लाल चुनरिया ओढे खड़ी
माँ लाल चुनरिया ओढे खड़ी, माँ लाल चुनरिया ओढे खड़ी
मैया ऐसी चुनरिया ओढो, चमकारा जावे गली गली
चमकारा जावे गली गली, जयकारा जावे गली गली
तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली।।
ऊँचे पहाड़ों बैठी मैया भक्तों की है कतार खड़ी
माँ भक्तों की है कतार खड़ी, माँ भक्तों की है कतार खड़ी
मैया ऐसा दरश कराओ खुल जाये किस्मत बंद पड़ी
खुल जाये किस्मत बंद पड़ी, खुल जाये किस्मत बंद पड़ी
तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली।।
तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली
जयकारा जावे गली गली, जयकारा जावे गली गली
तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली।।