आओ भक्तो तुम्हे सुनाओ महिमा महाकाल की

जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल
आओ भक्तो तुम्हे सुनाओ महिमा महाकाल की
इसके कहे सुने से कटती बंधाये दुःख जाल की
सुनो सुनो रे पावन महिमा उज्जैनी कालेश्वर की
भस्म आरती वाले भूत नाथ योगेश्वर बाबा की
जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल।।

तीन लोक नौ खंड में इसकी लीला अप्रम पार है
मरघट वाली भस्म से होता रोजाना श्रृंगार
वो चन्द्रमा है गहना इनके भाल का
करलो करलो पावन दर्शन उज्जैनी महाकाल का
जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल।।

शिव भक्तो पर दूषण ने ज्यादा अत्याचार किया
तब बाबा ने महाकाल बन दूषण का संहार किया
नाम निशान मिटाया जग से दूषण जैसे चांडाल का
करलो करलो पावन दर्शन उज्जैनी महाकाल का
जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल।।

नेत्रा तीसरा का महाकाल दुष्टो का संहारक है
सोनू राणा महाकाल की भक्ति का प्रचारक है
राज अनाड़ी रहा अनाड़ी
आनन्द राणा रहा अनाड़ी ज्ञान नहीं सुरताल का
करलो करलो पावन दर्शन उज्जैनी महाकाल का
जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल।।

Leave a Comment