
बजाओ राम नाम की ताली
Bajao Ram Naam Ki taali Lyrics In Hindi
बजाओ राम नाम की ताली
बजाओ राम नाम की ताली
मेरे प्रभु बिन सूना सूना है संसार,
दर्शन दो एक बार दर्शन दो गिरधारी
बजाओ राम नाम की ताली ॥
कहां रहे तुलसा, कहां रहे राम,
कहां रहे तुलसा, कहां रहे राम,
कहां रहे गिरधारी,
बजाओ राम नाम की ताली ॥
अगना रहे तुलसा, अयोध्या रहे रामा,
मथुरा में गिरधारी,
बजाओ राम नाम की ताली ॥
क्या पीवे तुलसा, क्या पीवे रामा,
क्या पीवे गिरधारी,
बजाओ राम नाम की ताली ॥
जल पीवे तुलसा, दूध पीवे रामा,
छाछ पीवे गिरधारी,
बजाओ राम नाम की ताली ॥
क्या पहने तुलसा, क्या पहने रामा,
क्या पहने गिरधारी बजाओ,
बजाओ राम नाम की ताली।
चुनरी ओढ़े तुलसा, पीतांबर ओढ़े रामा,
काली कमलिया गिरधारी,
बजाओ राम नाम की ताली ॥
क्या खावे तुलसा, क्या खावे रामा,
क्या खावे गिरधारी,
बजाओ राम नाम की ताली ॥
बतासे खावे तुलसा, फल खावे रामा,
माखन मिश्री गिरधारी,
बजाओ राम नाम की ताली ॥
क्या वर देते तुलसा, क्या वर देते रामा,
क्या वर दे गिरधारी,
बजाओ राम नाम की ताली ॥
सुहाग देते तुलसा, अन्न धन देते रामा,
विद्या देते गिरधारी,
बजाओ राम नाम की ताली
बजाओ राम नाम की ताली ॥