भोले नाथ से निराला कोई नहीं

भोले नाथ से निराला, कोई नहीं
गौरीनाथ से निराला, कोई नहीं
ऐसा बिगड़ी बनाने वाला, कोई नहीं ।।

उन का डमरू डम डम बोले,
अगम निगम के भेद खोले
ऐसा भक्तो का रखवाला कोई नहीं।।

भोले नाथ से निराला,
गौरीनाथ से निराला, कोई नहीं
शम्भू नाथ से निराला कोई नहीं।।

काया जब जब करवट बदले,
पाप चमकते अगले पिछले
ऐसा जोग जगाने वाला कोई नहीं।।

भोले नाथ से निराला,
गौरीनाथ से निराला, कोई नहीं
शम्भू नाथ से निराला कोई नहीं।।

तुमने जग का कष्ट मिटाया,
मुझ को स्वामी क्यों बिसराया
अब तो मुझे बचाने वाला कोई नहीं ।।

भोले नाथ से निराला,
गौरीनाथ से निराला, कोई नहीं
शम्भू नाथ से निराला कोई नहीं
कोई नहीं रे यहाँ कोई नहीं
भोले नाथ से निराला, यहाँ कोई नहीं
शम्भू नाथ से निराला कोई नहीं

Leave a Comment