ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो

ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो

Jyot Se Jyot Jagate Chalo Prem Ki Ganga bahate Chalo

ज्योत से ज्योत जगाते चलो,
प्रेम की गंगा बहाते चलो
राह में आए जो दीन दुखी,
सबको गले से लगाते चलो।।

जिसका न कोई संगी साथी ईश्वर है रखवाला
जो निर्धन है जो निर्बल है वह है प्रभू का प्यारा
प्यार के मोती लुटाते चलो,
प्रेम की गंगा बहाते चलो।।

आशा टूटी ममता रूठी छूट गया है किनारा
बंद करो मत द्वार दया का दे दो कुछ तो सहारा
दीप दया का जलाते चलो,
प्रेम की गंगा बहाते चलो।।

छाई है छाओं और अंधेरा भटक गई हैं दिशाएं
मानव बन बैठा है दानव किसको व्यथा सुनाएं
धरती को स्वर्ग बनाते चलो,
प्रेम की गंगा बहाते चलो।।

ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
राह में आए जो दीन दुखी सब को गले से लगाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो।।

कौन है ऊँचा कौन है नीचा सब में वो ही समाया
भेद भाव के झूठे भरम में ये मानव भरमाया
धर्म ध्वजा फहराते चलो,
प्रेम की गंगा बहाते चलो।।

सारे जग के कण कण में है दिव्य अमर इक आत्मा
एक ब्रह्म है एक सत्य है एक ही है परमात्मा
प्राणों से प्राण मिलाते चलो,
प्रेम की गंगा बहाते चलो।।

Jyot Se Jyot Jagate Chalo Prem Ki Ganga bahate Chalo

Jyot Se Jyot Jagate Chalo
Prem Ki Ganga Bahate Chalo

Jyot Se Jyot Jagate Chalo
Prem Ki Ganga Bahate Chalo

Rahoo Mein Aaye Jo Deen Dukhi
Sabko Gale Se Lagate Chalo
Prem Ki Ganga Bahate Chalo

Jiska Naa Koi Sangi Saathi
Ishwar Hai Rakhwala

Jo Nirdhan Hai Nirabal Hai
Vo Hai Prabhu Ka Pyara
Pyaar Ke Moti Lutate Chalo
Prem Ki Ganga Bahate Chalo

Aasha Tooti Mamta Roothi
Chhoot Gaya Hai Kinara
Band Karo Mat Dwar Daya Ka
De Do Kuchh To Sahara

Deep Daya Ka Jalate Chalo
Prem Ki Ganga Bahate Chalo

Jyot Se Jyot Jagate Chalo
Prem Ki Ganga Bahate Chalo

इन हिंदी भजन को भी देखे –

5 thoughts on “ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो”

Leave a Comment