हे जग जननी हे जगदंबा मात भवानी शरण में लीजे

YouTube Fallback Thumbnail

हे जग जननी हे जगदंबा मात भवानी शरण में लीजे

Hey Jag Janani Hey Jagdamba Maat Bhawani Sharan Me Leeje

हे जग जननी, हे जगदंबा, मात भवानी शरण में लीजे
हे जग जननी, हे जगदंबा, मात भवानी शरण में लीजे
तेरे चरणों की धुल बना माँ अपने चरणों में मुझको रख लीजे
हे जग जननी, हे जगदंबा, मात भवानी शरण में लीजे

जब जब दुनिया ने ठुकराया तूने माँ आँचल फैलाया
सूनी राहो के अँधियारो में माँ तेरा ही दीपक नज़र आया
टूटे दिल की आस है तुहि जीवन का विश्वास है तुहि
डूब रही नैया इस मन की बन के किनारा कर दे
हे जग जननी, हे जगदंबा, मात भवानी शरण में लीजे

तेरे दर पे जो भी आया खाली कोई लौट ना पाया
राजा हो या हो भिखारी सबने तेरा प्यार पाया
ममता तेरी गंगा जैसी छाव लगे बरगत के जैसी
पाप भरे इस जीवन को माँ भक्ति का उजियारा दे दे
हे जग जननी, हे जगदंबा, मात भवानी शरण में लीजे

दुःख की धुप सातवे जब जब नाम तेरा याद मैं करलु
तेरी कृपा की छाव मिले तो हर पीड़ा हंस हंस सह लू
संकट हारले शेरावाली भरदे झोली मेरी खाली
तेरे दर की दासी बांके जीवन सफल करू
हे जग जननी, हे जगदंबा, मात भवानी शरण में लीजे

Hey Jag Janani Hey Jagdamba Maat Bhawani Sharan Me Leeje

Leave a Comment