
ॐ जय महाकाल राजा भोले जय गौरी नाथा
Om Jai Mahakal Raja bhole Jai Gauri Natha Lyrics
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्
सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानी सहितं नमामि ।।
राजा धीरज महाकाल बाबा की जय
जय श्री महाकाल बोलो जय श्री महाकाल बोलो
जय श्री महाकाल बोलो जय श्री महाकाल बोलो
जय श्री महाकाल बोलो जय श्री महाकाल बोलो
ॐ जय महाकाल राजा
ॐ जय महाकाल राजा, भोले जय गौरी नाथा,
तीर्थ अवन्ती विराजे, भक्तों की रखे लाजा…
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा कालों के महाकाल,
दक्षिणमुख में विराजे, मृत्युंजय महाकाल,
ॐ जय महाकाल राजा।।
तारक लिंग आकाश में पाताल हाटकेश्वरम,
भूलोक में विराजे, बाबा महाकालेशवरम,
ॐ जय महाकाल राजा।।
भस्म आरती बाबा,जग में है न्यारी,
त्रिगुणाकार छवि बाबा, भक्तों को लगे प्यारी,
ॐ जय महाकाल राजा।।
मंत्र तेरा पंचाक्षरी, ॐ नमः शिवाय,
जपते-जपते प्राणी के जन्म-मरण मिट जाये,
ॐ जय महाकाल राजा।।
शीश में चन्द्र विराजे और जटा में है गंगा,
करते नंदी सवारी, गले में भुजंगा,
ॐ जय महाकाल राजा।।
आरती बाबा महाकाल की, जो कोई गावे,
कहत सत्य श्री मुख से, सुख-संपति पावे,
ॐ जय महाकाल राजा।।
आरती संग्रह – हिंदी भजन आरती – Hind Bhajan Aarti – Mahakaal Ki Aarti
शिव चालीसा | शिव आरती | शिव भजन | शिव भजन लिरिक्स। लेटेस्ट शिव भजन
Mahakal Latest Aarti Lyrics – Shri Mahakal Aarti