
ओ राधे तेरी चुनरी सितारों जड़ी
O Radhe Teri Chunari Sitaro Jadi
ओ राधे तेरी चुनरी, सितारों जड़ी, सितारों जड़ी,
छोड़ कान्हा हाथ सखियाँ, देखें खड़ी, हाँ देखें खड़ी ॥
लूट मेरा चैन राधे, जाती है क्यों, राधे जाती है क्यों ।
समझे नहीं बात बड़ा, छलिया है तूँ, बड़ा छलिया है तूँ ॥
ओ पतले पतले, होंठ जैसे, हो फुलझड़ी, हो फुलझड़ी,
छोड़ कान्हा हाथ सखियाँ, देखें खड़ी, हाँ देखें खड़ी ॥
ओ राधे तेरी चुनरी, सितारों जड़ी, सितारों जड़ी
ओ राधे तेरी चुनरी, सितारों जड़ी, सितारों जड़ी ॥
मोटे मोटे नैन प्यारी, राधा तेरे, ओ राधा तेरे ।
क्यों झूठी तारीफ़ मेरी, कान्हा करे, कान्हा करे ॥
मोरनी सी चाल तेरी प्यारी बड़ी प्यारी बड़ी
सखियाँ, देखें खड़ी, हाँ देखें खड़ी ॥
ओ राधे तेरी चुनरी, सितारों जड़ी, सितारों जड़ी
ओ राधे तेरी चुनरी, सितारों जड़ी, सितारों जड़ी ॥
लम्बे लम्बे केश सावन की घटा, सावन की घटा ।
मान जा कन्हईया मोहे, मत ना सता, तूँ मत ना सता ॥
समझाले सुनील काजल जिद पे अडी
ओ पैरों में, पायल है, घुंघरू जड़ी, हो घुंघरू जड़ी,
छोड़ कान्हा, हाथ सखियाँ, देखें खड़ी, हाँ देखें खड़ी ॥
ओ राधे तेरी चुनरी, सितारों जड़ी, सितारों जड़ी
ओ राधे तेरी चुनरी, सितारों जड़ी, सितारों जड़ी ॥
Radhe Teri Chunari Sitaro Jadi