
नाम जो आंबे रानी का मन से प्राणी गायेगा
उसका बेडा भाव सागर से पल भर में तर जायेगा
लाज रखती है भक्तो की बिन मांगे ही सब पायेगा
सच्चे मन से ऐ लक्खा जो जय जय कार बुलाएगा।।
ओ मेरी मैया शेरोवाली है करे भक्तो की रखवाली
सब भक्तो मिलकर जय बोलो शेरोवाली की जय बोलो।।
ओ मेरी मैया शेरोवाली है करे भक्तो की रखवाली
सब भक्तो मिलकर जय बोलो शेरोवाली की जय बोलो।।
हो माँ सर्व मंगला काली है
नव दुर्गा खप्पर वाली है
खप्पर वाली की जय बोलो
शेरोवाली की जय बोलो
शेरोवाली की जय बोलो।।
ममता मई ममता लुटाती है
भक्तो की बिगड़ी बनती है
ममता माई माँ की जय बोलो
शेरोवाली माँ की जय बोलो।।।