सालासर मैं है ठिकाना हनुमान बजरंगी जी का

YouTube Fallback Thumbnail

सालासर मैं है ठिकाना हनुमान बजरंगी जी का
बड़ा लगता है सुहाना देखो स्थान बजरंग जी का।।

तकदीरो का धनी है इस दर पे आने वाला
सारे भगतो के लिए है वरदान बजरंग जी का।।

सब कुछ मिला है उसको इस दर जो आ गया है,
सारी दुनिया जानती है ऐलान बजरंग जी का
सालासर मैं है ठिकाना हनुमान बजरंगी जी का।।

आया है याहा पे जो भी दुनिया से हार कर के,
फिर साला सर में वो है मेहमान बजरंग जी का
सालासर मैं है ठिकाना हनुमान बजरंगी जी का।।

Leave a Comment