
सुन्दर कहलाते जो इस जग के नज़ारे हैं,
तेरी चुनरी में हे माँ वो चाँद सितारे हैं,
सुंदर कहलाते जो इस जग के नज़ारे हैं।।
पूरब में सूरज की लाली जब छाती है,
लगता चुनरी ओढ़े तू धरती पे आती है,
तेरी ही आभा के ये सारे उजारे है,
सुंदर कहलाते जो इस जग के नज़ारे हैं।।
चमकीली ये मणिया फीकी पड़ जाती हैं
भावो से भरी चुनरी में जब सज जाती हैं,
तारों के लटकन से जड़े इसके किनारे हैं,
सुंदर कहलाते जो इस जग के नज़ारे हैं।।
जब मन तेरे दर्शन को मैया ललचाता है,
चुनरी के रंग में ही चंदा रंग जाता है,
आजा ओढ़न को माँ आकाश पुकारे है,
सुंदर कहलाते जो इस जग के नज़ारे हैं।।
सुन्दर कहलाते जो इस जग के नज़ारे हैं,
तेरी चुनरी में हे माँ वो चाँद सितारे हैं,
सुंदर कहलाते जो इस जग के नज़ारे हैं।।
Sundar Kehlate Jo Is Jag Ke Nazare Hain
Teri Chunari Mein He Man Vo Chand Sitare Hain
Sundar Kehlate Jo
Purab Mein Suraj Ki Lali Jab Chhati Hai
Lagata Chunari Odhe Tu Dharati Pe Aati Hai
Teri Hi Abha Ke Ye Sare Ujare Hain
Sundar Kehlate Jo
Chamakile Ye Maniya Phiki Pad Jati Hain
Bhav Se Bhari Chunari Mein Jab Saj Jati Hain
Taron Ke Latakan Se Jhade Isake Kinare Hain
Sundar Kehlate Jo
Jab Man Tere Darshan Ko Maiya Lalachata Hai
Chunari Ke Rang Mein Hi Chanda Rang Jata Hai
Aja Odhan Ko Man Akash Pukare Hai
Sundar Kehlate Jo