वीर बली हनुमान का झंडा दुनिया में लहराता है

YouTube Fallback Thumbnail

मै ही नहीं कहता तुझको ये सारा जग बतलाता है,
वीर बली हनुमान का झंडा दुनिया में लहराता है।।

मंगल के दिन तुम जन्मे भक्तों का मंगल करते हो,
अपने भक्तों की झोली खुशियों से तुम भरते हों,
तेरे दर पे जो आया खाली नहीं वो जाता है,
वीर बली हनुमान का झंडा दुनिया में लहराता है।।

लक्ष्मण के प्राण बचाए लंका को तुमने जलाया हे,
सीता का पता लगाकर प्रभु राम का काम बनाया है,
सच्चे सेवक में बजरंगी नाम तुम्हारा आता है,
वीर बली हनुमान का झंडा दुनिया में लहराता है।।

प्रभु प्रेम मे तुमने अपना, तन सिंदरी रंग डाला हे,
शर्मा के काम को बाबा,तुमने सदा सम्भाला हे,
तेरी शरण में सागर आया हर पल मौज उड़ाता है,
वीर बली हनुमान का झंडा दुनिया में लहराता है।।

Leave a Comment