कान्हा आजा ब्रज में रंग बरसे

कान्हा आजा ब्रज में रंग बरसे,
हम खेलेगे होली दोनों जने ।।

कान्हा नन्द गाँव तो दूर घना,
बरसाने मिलेगे दोनों जने,
कान्हा आजा ब्रज में रंग बरसे।।

कान्हा बदले ल्युंगी गिण गिणके,
तूने नैन रुलाये बहोत घने,
कान्हा आजा ब्रज में रंग बरसे।।

कान्हा सारी सखियाँ बाट मैं,
हम प्रेमी हमजोली दोनों जने ,
कान्हा आजा ब्रज में रंग बरसे।।

कान्हा फागुन महीना रंग भरा,
मन का कमल खिलावे दोनों जने,
कान्हा आजा ब्रज में रंग बरसे।।

Kanha Aaj Braj Me Rang Barse

इन कृष्णा होली स्पेशल भजन को भी देखे –

Leave a Comment