दीपावली आई है

YouTube Fallback Thumbnail

दीपावली आई है

Deepawali Aai Hai

दीपो से सजे घर द्वार
दीपावली आई है हाँ आई है
खुशियो की सौगात लाई है
खुशियो की सौगात लाई है ।।

मनभावन त्यौहार आया
सुखदाई है सुखदाई है
रोशनी घर घर में छाई है
रोशनी घर घर में छाई है।।

सदियों पुराना पर्व ये सुहाना
दीपो उत्सव ये कहाया है
प्रेम की ज्योति हमने जलाकर
अंधकार मिटाया है ।।

जग में निराला है ये पर्व अपना
रोशन किया है जिसने घर अपना
दुनिया ये रोशनी में नहाई है
दीपो से सजे घर द्वार।।

दीपावली आई है हाँ आई है
खुशियो की सौगात लाई है
खुशियो की सौगात लाई है ।।

सत्य की होती जीत हमेशा
हार से हम न हारेंगे
फिर से लौटके आयेगी खुशियां
प्रभु ही हमको तारेगे
प्रभु ही हमको तारेगे

महक उठेगा ये फिर से चमन
सारे जहाँ में होगा चेनो अमन
आशा की ज्योति हमने जगाई है
दीपो से सजे घर द्वार।।

दीपो से सजे घर द्वार
दीपावली आई है हाँ आई है
खुशियो की सौगात लाई है
मनभावन त्यौहार आया सुखदाई है सुखदाई है
रोशनी घर घर में छाई है।।

Deepawali Aai Hai – Deepawali Song 2026

इन दीपावली भजन को भी देखे –

Leave a Comment