देना गजानन साथ हमारा भी

देना गजानन साथ हमारा भी

Dena Gajajanan Sath Humara Bhi

साथ देना साथ देना गजानन साथ हमारा भी,
जैसे सबको दिया सहारा देना साथ हमारा भी।।

एक तो लिखना मात पिता जी,
लिख देना लिख देना गजानन छोटा सा भैया जी,
लिख देना लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी।।

एक तो लिखना सास ससुर जी,
लिख देना लिख देना गजानन प्यारा सजनवा जी,
लिख देना लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी।।

एक तो लिखना बेटा और बेटी,
लिख देना लिख देना गजानन बेटे को नौकरिया जी,
लिख देना लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी।।

चाहे जितनी देना उमरिया,
लिख देना लिख देना गजानन जाऊं सुहागन जी,
लिख देना लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी।।

दूर रहूं मैं पाप दोष से,
लिख देना लिख देना गजानन मनवा में पूजा जी,
लिख देना लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी।।

गणेश भजन लिरिक्स। गणेश आरती। गणेश चालीसा । गणेश मंत्र । गणेश शुभ लाभ मंत्र

Dena Gajajanan Sath Humara Bhi

इन गणेश भजन को भी देखे –

Leave a Comment