
कालो के काल की जय हो महाकाल की,
गौरा के प्राणनाथ दिन के दयाल की
कालो के काल की जय हो महाकाल की।।
देवों के देव मेरे जय हो महादेव की,
तीनो देव त्रिगुणपति जय हो त्रिदेव की,
उज्जैन के राजा मेरे जय हो महाकाल की
कालो के काल की जय हो महाकाल की।।
रामेश्वर महादेव जय हो रामेश की,
विश्वेश्वर उमापति जय हो उमेश की ,
भाव सहित भक्ति करूं कालो के काल की
कालो के काल की जय हो महाकाल की।।
संग मां हरसिद्धि बैठी मैया गणेश की,
दर्शन से इनकी पाएं भक्ति महेश की,
जय हो बाबा काल भैरव काली के लाल की
कालो के काल की जय हो महाकाल की।।