सब मिलकर बोलो राम राम

सब मिलकर बोलो राम राम
सब मिलकर बोलो राम
बसते है रघुकुल धाम धाम
अपनों के बनाते काम काम

उजाले मन से अगर ध्यान करे
श्री राम करे तेरे काम काम
सब मिलकर बोलो राम राम

राम भजन में सारे सुख बसते
राम भजो रे ये जीवन रहते
राम भजन में सारे सुख बसते
राम भजो रे ये जीवन रहते

क्यों करता है फिर देर देर
तू छोड़ कपट और हेर फेर
सदा राम की माला टेर टेर
तेरी कौड़ी लगे ना दाम दाम
सब मिलकर बोलो राम राम

हर घट घट में प्रभु राम समाया
राम को कोई समझ न पाया
समझो ग्रंथो की बात बात
सदा सर पे रहेगा इनका हाथ हाथ
इनको भजलो आठो याम याम
सब मिलकर बोलो राम राम

दुनिया से तू करके किनारा
बनजा बन्दे श्री राम का प्यारा
दुनिया से तू करके किनारा
बनजा बन्दे श्री राम का प्यारा

मन के कपाट तू खोल खोल
जयकारा दिल से बोल बोल
श्री राम का अमृत घोल घोल
हो जा पीकर बदनाम बदनाम
सब मिलकर बोलो राम राम
सब मिलकर बोलो राम

सब मिलकर बोलो राम राम
सब मिलकर बोलो राम
बसते है रघुकुल धाम धाम
अपनों के बनाते काम काम

#Singer -Mukesh Kumar Meena

Leave a Comment