सांवरे को अगर दिल से पुकारो दौड़ा आएगा

YouTube Fallback Thumbnail

सांवरे को अगर दिल से पुकारो दौड़ा आएगा
तेरी राहों से काटों चुन वो फूलों से सजा देगा
सांवरे को अगर दिल से पुकारो

मुझे किस बात की परवाह मेरे जब सांवरा संग में
यही विश्वास है मुझको वो अपने रंग में रंग लेगा
सांवरे को अगर दिल से पुकारो

अलग ही बात है तेरी वो प्यारी खाटू गलियों की
गुज़र जाता है जो उनसे रूबरू तुझको पायेगा
सांवरे को अगर दिल से पुकारो

तेरे पागल दीवाने की यही है आखिरी अर्ज़ी
सचिन भटका हुआ जग में तू ही रस्ता दिखायेगा
सांवरे को अगर दिल से पुकारो

Leave a Comment