
तेरा पल-पल बीता जाए रे जप ले तू नमः शिवाय
Tera Pal Pal Beeta Jaye Re Japle Tu Namah SHivaye
पूरब से सूरज निकले
तेरे दर्श की प्यास जगाए
मंदिर की घंटी बजे
तेरी ओर खींचा चला आए
तेरे दर्शन से भोले बाबा
मेरा दिन बन जाए रे
तेरा पल-पल बीता जाए रे
जप ले तू नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय..
तन को तो धोया मगर मन न धोया
काहे जपे तू ये माला..
काहे जपे तू ये माला..
झूठे दिखावे का सोने सा चमके
अंदर से मन तेरा काला
थोड़ा तो रुक मेरे बंदे, शिव प्रेम को मन में जगा ले
श्रद्धा से जल को चढ़ा के, भोले के दर्शन पा ले
जितना भी कर ले, जेब तू भर ले, दौलत साथ न जाए रे..
तेरा पल-पल बीता जाए रे
जप ले तू नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय..
ना जाने किस भेष में आकर मेरा सब कर जाता है
जो भी मांगूं भोले से वो चुपके से दे जाता है
तेरी माया तू जाने हम तो तेरे दीवाने
तेरा नाम ही मेरी दवा है, इस बात को कोई न जाने
शेखर के शंकर, कंकर-कंकर
तुझको राह दिखाए रे
तेरा पल-पल बीता जाए रे
जप ले तू नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय..
Tera Pal Pal Beeta Jaye Re Japle Tu Namah SHivaye – Shiv Bhajan