
भगवान मेरे भगवान
Bhagwan Mere Bhagwan
भगवान मेरे भगवान,
इस मुसीबत से बचाओ भगवान ,
फिर किसी रूप में आओ भगवान,
भगवान मेरे भगवान …..
कितना ढायेगी सितम ये कुदरत,
रोक अब इस पे लगाओ भगवान,
फिर किसी रूप में आओ भगवान,
भगवान मेरे भगवान …..
सबकी आँखों में हैं ग़म के आँसू,
सबके ग़म दूर भगाओ भगवान ,
फिर किसी रूप में आओ भगवान,
भगवान मेरे भगवान ….
इक तुम्हारे ही सहारे हम हैं,
अब कोई राह दिखाओ भगवान,
फिर किसी रूप में आओ भगवान,
भगवान मेरे भगवान ….