ये सब मन का खेल बाँवरे ये सब मन का खेल

ये सब मन का खेल बाँवरे ये सब मन का खेल

Ye Sab Man Ka Khel Baware

ये सब मन का खेल बाँवरे ये सब मन का खेल
ये सब मन का खेल बाँवरे ये सब मन का खेल।।

मन में प्रेम की लहर उठे तो उड़े हवा में चाँद को छू ले,
मन में क्रोध की अगन उठे तो मर्यादा और मान ये भूले,
मर्यादा और मान ये भूले, ये सब मन का खेल बावरे।।

मन बुझ जाए तो हो जाता दीन हीन मानव बेचारा,
मन में जोश उमंग उठे तो मोड़ दे ये तो वक्त की धारा,
मोड़ दे ये तो वक्त की धारा, ये सब मन का खेल बावरे।।

मन को तू पहचान, मन ही बैरी, मन ही मीत है बंदे,
मन के हारे, हार जगत में, मन के जीते जीत है बंदे,
मन के जीते, जीत है बंदे, ये सब मन का खेल बावरे।।

मन के हारे, हार जगत में, मन के जीते जीत है बंदे,
मन के जीते, जीत है बंदे, ये सब मन का खेल बावरे।।

Ye Sab Man Ka Khel Baware

इन हिंदी भजन को भी देखे –

Leave a Comment