डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा

YouTube Fallback Thumbnail

डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा,
Damru Wale Baba Tumko Aana Hoga

डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा,
माँ गोरा संग गणपति जी को लाना होगा,
डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा ।।

सावन के महीने में हम कावड़ लेके आएंगे,
पावन गंगा जल से बाबा तुम को नेहलायेगे,
कावड़ियों को पार लगाना होगा,
कावड़ियों का कष्ट मिटाना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा ।।

भांग धतूरा दूध बाबा तुम पे चढ़ायेगे,
केसरियां चन्दन से बाबा तिलक लगाएंगे,
भगतो का कष्ट मिटाना होगा,
भगतो को भाव से पार लगाना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा ।।

तू तो भोले दानी बाबा जग से निराला है,
हाथो में तिरशूल गले सरपो की माला है,
नंदियां पे सवार आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा ।।

डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा,
माँ गोरा संग गणपति जी को लाना होगा,
डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा ।।

Damru Wale Baba Tumko Aana Hoga

इन शिव भजन को भी देखे –

Leave a Comment