ना देना दोष किस्मत को विपत्ति तो सब पर आती है

Hindi Ke Bhajan

ना देना दोष किस्मत को विपत्ति तो सब पर आती है

Na Dena Dosh Kismat Ko Vipatti To Sab par Aati Hai

ना देना दोष किस्मत को विपत्ति तो सब पर आती है
विपत्ति तो सब पर आती है विपत्ति तो सब पर आती है
विपत्ति आई राजा मोरध्वज पर बचन संतो को दे डाला
ना देना और किसी को विपत्ति तो सब पर आती है
ना देना दोष किस्मत को विपत्ति तो सब पर आती है।।

विपत्ति आई राजा हरिश्चंद्र पर दान में राज दे डाला
ना देना ऋषियों को विपत्ति तो सब पर आती है
ना देना दोष किस्मत को विपत्ति तो सब पर आती है।।

विपत्ति आई अंधे माता पिता पुत्र सरवन सा खो डाला
ना देना दोष किस्मत को विपत्ति तो सब पर आती है।।

ना देना दोस दशरथ को विपत्ति तो सब पर आती है
विपत्ति आई राजा दशरथ पर राम वनवास दे डाला
ना देना दोष किस्मत को विपत्ति तो सब पर आती है।।

ना देना दोस केकई को विपत्ति तो सब पर आती है
विपत्ति आई राजा रावण पर हरण सीता का कर डाला
ना देना दोष किस्मत को विपत्ति तो सब पर आती है।।

ना देना दोस रघुवर को विपत्ति तो सब पर आती है
विपत्ति आई हम सब भक्तों पर नाम गुरुवर का ले डाला
ना देना दोष किस्मत को विपत्ति तो सब पर आती है।।

विपत्ति सब दूर कर डाली जगत में नाम फैलाया
ना देना दोस किस्मत को विपत्ति तो सब पर आती है
ना देना दोष किस्मत को विपत्ति तो सब पर आती है।।

इन भगवान भजन को भी देखे –

Leave a Comment