श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये

श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये

Shri govardhanvasi Sanware Laal Tum Bin Rahyo Na Jaaye

श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये ,
श्री ब्रजराज लडे तें लाडिले,लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

बंकचिते मुसकाय के लाल सुंदर वदन दिखाय,
लोचन तलफें मीन ज्यों लाल पलछिन कल्प विहाय,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

सप्तक स्वर बंधान सों लाल मोहन वेणु बजाय,
सुरत सुहाई बांधि के नेक मधुरे मधुर गाय,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

रसिक रसिक रसीली बोलनी लाल गिरि चढ गैया बुलाय,
गांग बुलाई धूमरी लाल ऊंची टेर सुनाय ,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

दृष्टि परी जा दिवस तें लाल तबतें रुचे नही आन,
रजनी नींद न आवही मोहि विसरयो भोजन पान ,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

दरसन को नयना तपें लाल वचनन को सुन कान,
मिलवे को हियरा तपे मेरे जिय के जीवन प्रान ,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

मन अभिलाखा व्हे रही लाल लागत नयन निमेष
इक टक देखु आवते प्यारो नागर नटवर भेष,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

पूरण शशि मुख देख के लाल चित चोट्यो वाहि ओर
रूप सुधारस पान के लाल सादर कुमुद चकोर,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

लोक लाज कुळ वेद की छांड्यो सकल विवेक ,
लहल कली रवि ज्यों बढे लाल छिन छिन प्रति विशेष,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

मन्मथ कोटिक वारने लाल निरखत डगमगी चाल ,
युवति जन मन फंदना लाल अंबुज नयन विशाल ,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

यह रट लागी लाडिये लाल जैसे चातक मोर ,
प्रेमनीर वरखा करो लाल नव घन नंद किशोर ,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

कुंज भवन क्रीडा करो लाल सुखनिधि मदन गोपाल,
हम श्री वृंदावन मालती तुम भोगी भ्रमर भूपाल ,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

युग युग अविचल राखिये लाल यह सुख शैल निवास,
श्री गोवर्धनधर रूप पर बलिहारी चतुर्भुज दास ,
श्री गोवर्धनवासी सांवरे लाल तुम बिन रहयो न जाये।।

https://www.youtube.com/watch?v=yM8jIgMwbDs

इन कृष्णा भजन को भी देखे –

Leave a Comment