
लक्ष्मी का वास हो जिस घर में उस घर में रोज दिवाली है
Lakshmi Ka Vas Ho Ji Ghar Me Us Ghar Me Roj Diwali Hai
लक्ष्मी का वास हो जिस घर में
उस घर में रोज दिवाली है
लक्ष्मी का वास हो जिस घर में
उस घर में रोज दिवाली है
तुमसे ही इज्जत मान मिले
हर आशाओं का फुल खिले
झोली फैलाए जग सारा
माता के सभी सवाली है
लक्ष्मी का वास हो जिस घर मे
उस घर में रोज दिवाली है
खुशियाँ तुझसे तुम बिन गम है
किरपा बिन ये आँखे नम है
है चाँद सा मुखड़ा माँ तेरा
जिसपे सूरज की लाली है
लक्ष्मी का वास हो जिस घर मे
उस घर में रोज दिवाली है
तेरे चरण जहाँ जाते माता
खुशियों से दामन भर जाता
जिस जगह पे वास ना तेरा हो
सब लगता खाली खाली है
लक्ष्मी का वास हो जिस घर मे
उस घर में रोज दिवाली है
महिमा तेरी माँ न्यारी है
शिवपुरी चरणों का पुजारी है
जाते है दिन संवर उनके
जिनपे नज़रे माँ डाली है
लक्ष्मी का वास हो जिस घर मे
उस घर में रोज दिवाली है
विष्णु जी है जग के पालक
मैया तू है धन संचालक
निर्धन को तू धनवान करे
हर बात तेरी माँ निराली है
लक्ष्मी का वास हो जिस घर मे
उस घर में रोज दिवाली है
लक्ष्मी का वास हो जिस घर में
उस घर में रोज दिवाली है
Singer – Anjanli Jain
Lakshmi Ka Vas Ho Ji Ghar Me Us Ghar Me Roj Diwali Hai – Deepawali Special Bhajan